संदेश

जनवरी, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत-सऊदी अरब संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सदा तनसीक ' का बीकानेर राजस्थान में आंरभ

चित्र
  *बीकानेर* *भारत-सऊदी अरब संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सदा  तनसीक' का उद्घाटन 29  जनवरी 2024 को  राजस्थान के महाजन में हुआ।*  *यह अभ्यास 29 जनवरी से 10 फरवरी 2024 तक आयोजित होने वाला है। 45 जवानों वाली सऊदी अरब की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व रॉयल सऊदी लैंड फोर्सेज द्वारा किया जा रहा है। भारतीय सेना की टुकड़ी में भी  45 जवान है और जिसका प्रतिनिधित्व ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स (मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री) की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है*। *इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के खंड VII के तहत अर्ध रेगिस्तानी इलाके में संयुक्त अभियानों के लिए दोनों पक्षों के सैनिकों को प्रशिक्षित करना है। यह अभ्यास दोनों पक्षों को उप-पारंपरिक क्षेत्र में ऑपरेशन्स की  तकनीक, प्रक्रियाओं और रणनीति  में अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में सक्षम बनाएगा। इससे दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच आपसी भाईचारा और मेलमिलाप विकसित करने में मदद मिलेगी।* *इस अभ्यास में मोबाइल वाहन चेक पोस्ट की स्थापना, घेरा और खोज अभियान, हाउस इंटरवेंशन ड्रिल, रिफ्लेक्स शूटिंग, स्लिथरिंग और स्नाइप...

बाड़मेर में स्पा सेंटर में फायरिंग कर युवती के अपहरण की वारदात का खुलासा : दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त वाहन जप्त

चित्र
बाड़मेर ,शहर के उत्तरलाई रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर में रविवार रात कार सवारों द्वारा फायरिंग कर युवती के अपहरण के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त क्रेटा कार जप्त की गई है।        एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि रविवार रात उत्तरलाइ रोड स्थित स्पा सेंटर पर फायरिंग कर युवती के अपहरण की सूचना पर वे स्वयं मौके पर पहुंचे। घटना की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर रेंज व जिले में नाकाबंदी करवा कर उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी व युवती की दस्तयाबी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह व सीओ आनंद सिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में एसएचओ नागाणा सोमकरण, शिव चुन्नीलाल, आरजीटी इमरान खान, कोतवाली गंगाराम खावा, सदर किशन सिंह, ग्रामीण सवाई सिंह व रीको देवाराम एवं डीएसटी प्रभारी अमीन खान के नेतृत्व में टीम गठित की।        पुलिस द्वारा तत्काल की गई कार्रवाई के कारण बदमाश उतरलाई व बायतु के बीच हाईवे पर युवती को छोड़कर भाग गए, जिसे देर रात पुलिस ने दस्तयाब कर लिया। गठित विशेष टीम द्वारा बदमाशों की बाड़...

लेफ्टिनेंट जनरल प्रीत पाल सिंह ने सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाली

चित्र
धर्मेन्द्र प्रजापत लेफ्टिनेंट जनरल प्रीत पाल सिंह ने 01 जनवरी 2024 को 28वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल विपुल शिंगल, सेना मेडल से सुदर्शन चक्र कोर की बागडोर संभाली। जनरल ऑफिसर हरियाणा के सिरसा जिले के नागो के गांव के रहने वाले हैं। 1977-1979 तक सैनिक स्कूल, कुंजपुरा, करनाल में अध्ययन करने के बाद, वह 1979-1985 तक मोती लाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, राय, सोनीपत चले गए। जनरल ऑफिसर ने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक किया है। उन्होंने हॉकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय स्तर पर अपने स्कूल, कॉलेज और हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व किया। लेफ्टिनेंट जनरल प्रीत पाल सिंह ने दिसंबर 1989 में बख्तरबंद कोर की 62 कैवेलरी में कमीशन लिया। उनके पिता ने भी 1962-1968 तक 62 कैवेलरी में सेवा की और 1962 भारत-चीन युद्ध और भारत-पाकिस्तान 1965 युद्ध के अनुभवी हैं। वह भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं। 34 वर्षों से अधिक के करियर में, उन्होंने सेना में कमांड के संबंधित चरणों में सक्रिय लड़ाकू भूमिकाएँ निभाई हैं। जनरल की एक विशिष्ट सेवा प्रोफ़ाइल है, उन्होंने वेल...