हेमा मालिनी ने प्रचार के दौरान गेहूं काटा:खेत पर महिलाओं से की बात; सोशल मीडिया पर लिखा, मेरो ब्रज लगे मोहे जग तै प्यारो
मथुरा
मथुरा के बलदेव विधानसभा क्षेत्र में खेत में गेंहू की फसल काटने पहुंची हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर लिखा मेरो ब्रज लगे मोहे जग तै प्यारो है।
मथुरा सांसद व लोकसभा प्रत्याशी हेमा मालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हेमा मालिनी चुनाव प्रचार के दौरान महिला किसानों के साथ गेहूं काटते दिख रही हैं। हेमा मालिनी गुरुवार यानी 11 अप्रैल को बलदेव विधानसभा के गढ़ी गोहनपुर गांव में चुनाव प्रचार कर रही थीं।
वहीं गेहूं फसल के कटान का समय होने के नाते कई महिला किसान अपने खेतों में कटाई कर रहीं थी। हेमा मालिनी उनसे मिलने खेत में जा पहुंचीं। उनसे हालचाल पूछा। इसके बाद वोट देने की अपील की और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
हेमा मालिनी ने गेहूं काटते हुए फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की और लिखा है, मेरो ब्रज लगे मोहे जग तै प्यारो है...।
सबसे पहले तीन तस्वीरें देखिए...
मथुरा के बलदेव विधानसभा में जनसंपर्क करने हेमा मालिनी पहुंचीं। इस दौरान महिला किसानों से बातचीत की।
मथुरा के बलदेव विधानसभा में जनसंपर्क करने हेमा मालिनी पहुंचीं। इस दौरान महिला किसानों से बातचीत की।
हेमा मालिनी ने महिला किसानों से खेत में बात की और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में पूछा।
हेमा मालिनी ने महिला किसानों से खेत में बात की और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में पूछा।
यह तस्वीर हेमा मालिनी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा है, मेरो ब्रज लगे मोहे जग तै प्यारो है।
यह तस्वीर हेमा मालिनी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा है, मेरो ब्रज लगे मोहे जग तै प्यारो है।
महिलाओं से की बात
गढ़ी गोहनपुर के खेत में पहुंचीं सांसद हेमा मालिनी ने वहां गेहूं काट रही महिलाओं से बात की। हेमा मालिनी ने महिलाओं से केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हमेशा से महिलाओं का सम्मान करती आई है।
गेहूं की लाक और दरांती के साथ आया वीडियो सामने
महिलाओं से बात करने के बाद हेमा मालिनी ने उनसे दरांती ली और फिर उनके साथ गेहूं की फसल काटना शुरू कर दिया। हेमा मालिनी का गेहूं की फसल काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें वह पीली साड़ी पहने गेहूं के खेत में खड़ी हैं और उनके हाथों में गेहूं की लाक और दरांती है। इसके अलावा आसपास कुछ किसान महिलाएं भी खड़ी हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी ने उठाया था भूसा
चुनावी रणक्षेत्र में हर प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर प्रचार के लिए जब छाता विधानसभा के नौगांव में पहुंचे थे तो एक किसान को भूसा उठाते देख उसकी मदद करने पहुंच गए और भूसा उठवाकर उसके घर में रखवाया था।
ये खबर भी पढ़ें...
ओमप्रकाश राजभर ने प्रचार के बीच मजदूरों संग गेहूं काटा
यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राजभर चुनाव प्रचार के दौरान मजदूरों के साथ गेहूं काटते दिख रहे हैं। ओम प्रकाश राजभर घोसी लोकसभा के गांव रतनपुरा में चुनाव प्रचार कर रहे थे



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें