चांधन में डेल्हा जी स्मृति संस्थान की बैठक आयोजित

 

जैसलमेर  


चांधन आगामी 24 सितंबर को झाबरा में होने जा रहे डेल्हा जी स्मृति समारोह की पूर्व तैयारियों को लेकर रविवार को चांधन स्थित आईनाथ जी के मंदिर में समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें पड़ोसी गांवों के मौजिज लोगों ने भाग लिया। श्री क्षत्रिय युवक संघ द्वारा तनसिंह जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत होने जा रहे इस समारोह को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां ली गई। श्रद्धालुओं हेतु प्रसादी की व्यवस्था साँवला गांव द्वारा ली गई। टेंट व्यवस्था चांधन गांव द्वारा, जल- पान  व्यवस्था भैरवा द्वारा, साउंड सिस्टम सोढाकोर द्वारा व प्रचार - प्रसार सामग्री की व्यवस्था डेलासर गाँव द्वारा ली गई। बैठक में संपर्क हेतु कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे हरीसिंह करमा की ढाणी, दान सिंह चांधन, विजय सिंह धायसर, जुझारसिंह सांवला, डॉ.मनोहरसिंह भैरवा, भैरूसिंह चांधन को जिम्मेदारी दी गई.  इतिहास संबधी जानकारी के लिए राव जी से संपर्क करने के लिए नरपत सिंह सांवला, अमरसिंह जेठा, कंवराजसिंह चांधन, महेंद्र सिंह डेलासर को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में सोहन सिंह, सूरत सिंह, देवी सिंह, स्वरूप सिंह, रेंवत सिंह, आईवीर सिंह, रावल सिंह, फकीर सिंह सांवला, गायड़सिंह, कल्याण सिंह भैरवा, विजय सिंह, दान सिंह, कँवराज सिंह चांधन, कूम्प सिंह सोढाकोर, उम्मेद सिंह बडोड़ा गाँव, महेंद्र सिंह, नरपतसिंह, हीर सिंह, भैरु सिंह डेलासर, रिड़मलसिंह धायसर आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हेमा मालिनी ने प्रचार के दौरान गेहूं काटा:खेत पर महिलाओं से की बात; सोशल मीडिया पर लिखा, मेरो ब्रज लगे मोहे जग तै प्यारो

नोट से भरा हुआ पर्स लौटा कर ईमानदारी का परिचय दिया

कुंदन लाल कुमावत बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जैसलमेर के अध्यक्ष