वर्धा महाराष्ट्र में गूंजे जैसलमेर प्रभात फेरी के नारे
शांति एवं अहिंसा विभाग ,राजस्थान सरकार द्वारा राजीव गांधी जयंती पर सद्भावना यात्रा के लिए दल 20 अगस्त को जैसलमेर से साबरमती आश्रम गुजरात व सेवा ग्राम आश्रम वर्धा महाराष्ट्र के लिए 32 सदस्यी 5 दिवस की यात्रा के लिए रवाना हुआ था।जो दल 23 अगस्त को सेवा ग्राम आश्रम वर्धा महाराष्ट्र पहुंच कर महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन काल से रूबरू हुवे। ओर सेवा ग्राम आश्रम में गांधी जी के द्वारा शुरू की जाने वाली सर्व धर्म प्रार्थना शाम 6 बजे होती है। उस सर्व धर्म प्रार्थना मे भी दल ने भाग लिया। ओर जैसलमेर मे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर के नेतृत्व में 7 सितम्बर 2022 से प्रतिदिन निकाली जा रही प्रभात फेरी को ध्यान में रखते हुए 24 अगस्त को जैसलमेर से गए 32 सदस्ययी दल व जोधपुर संभाग से पधारे दलो ने भी प्रात: 6 बजे सेवा ग्राम आश्रम महाराष्ट्र वर्धा में प्रभात फेरी निकाली।ओर उस प्रभात फेरी मे जय जगत, जय जगत गीत का गायन, महात्मा गांधी अमर रहे,एकता व सद्भावना, भारत माता के जयकारे के नारों से सेवा ग्राम आश्रम ,वर्धा को गूंजाय मान कर दिया। जैसलमेर से खेताराम इणखिया,मंगल धोबी,पदमाराम, दीपाराम परिहार, खेताराम चौहान ,कमल भील , श्याम लोहिया, खानू खान,जोराराम डेढ़ा,वासुराम जैमला, गजेन्द्र सिंह भाटी,ललिता गर्ग,बबीता चौधरी आदि कई दल के सदस्य रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें