चांद पर चंद्रयान बोला- मैं अपनी मंजिल पर पहुंचा: साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश, PM बोले- अब चंदा मामा दूर के नहीं
*विश्व में भारत ने रचा इतिहास*
चांद पर भारत का डंका,
चांद पर चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग,
चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा चंद्रयान-3,
देशभर में जश्न का माहौल,
ISRO सेंटर में खुशी का माहौल,
प्रधानमंत्री मोदी ने जोहान्सबर्ग से देखी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग
शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान -3 के लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा।
ISRO के डायरेक्टर एस. सोमनाथ ने कहा- अगले 14 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रज्ञान रोवर को बाहर आने में एक दिन का समय भी लग सकता है। प्रज्ञान हमें चांद के वातावरण के बारे में जानकारी देगा। हमारे कई मिशन कतार में हैं। जल्दी सूर्य पर आदित्य एल1 भेजा जाएगा। गगनयान पर भी काम जारी है।
चांद पर पहुंचकर चंद्रयान-3 ने मैसेज भेजा मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं। वहीं साउथ अफ्रीका से प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बधाई देकर कहा- अब चंदामामा दूर के नहीं ।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें