सकारात्मक दृष्टिकोण से जीवन को सफल बनाये: मुनि श्री सुमति कुमार जी
द पॉवर ऑफ sub conscious mind कार्यशाला का आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा के तत्वाधान में द पावर ऑफ sub conscious mind कार्यशाला का आयोजन आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनि श्री सुमति कुमार जी ठाणा 3 के सानिध्य में और शासनश्री साध्वीश्री सत्यप्रभाजी की प्रेरणा से किया गया | महिला मंडल मंत्री रेखा बालड ने बताया कि सर्व प्रथम नमस्कार महामंत्र का संगान किया गया। इसके बाद महिला मंडल की बहनों के द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया। इस अवसर पर मुनि श्री सुमति कुमार जी ने फरमाया कि मन के दो प्रकार के होते है चेतन मन और अवचेतन मन | अवचेतन मन कभी सोता नहीं है वह हमेशा जागृत रहता है वही चेतन मन सो जाता है और फरमाया कि हम अपने अवचेतन मन से संपर्क करें। हम अपने अवचेतन मन से संपर्क भावना एवं अनुप्रेक्षा के द्वारा कर सकते है। भावना का असर मन पर ज्यादा पड़ता है
और हम अपने मन को जैसा सुझाव देंगे वैसे हमारे भीतर की क्रिया बन जाएगी। अगर हमें सफल बना है तो नेगेटिविटी को छोड़ना होगा और पॉजिटिविटी को बढ़ाना होगा। हम विभाव में ज्यादा रमण करते हैं हमें स्वभाव में रमण करना चाहिए जितनी भी नेगेटिविटी चीजें हैं वह सब विभाव है। महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला देवी संकलेचा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।अभातेमम सदस्य मारवाड़ क्षेत्र प्रभारी सारिका जी बागरेचा ने अवचेतन मन की शक्ति के बारे में अपने विचार व्यक्त किये और अच्छे-अच्छे उदाहरण के माध्यम से समझाया। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष चंद्रा बालड ,चंचल भंडारी, सह मंत्री रेखा श्रीश्रीमाल, रेखा भंडारी, कोषाध्यक्ष पुष्पा सालेचा, प्रचार प्रचार मंत्री समता भंसाली, निवर्तमान अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल,संरक्षक लूंणी देवी गोलेछा ,देवी बाई छाजेड़, परामर्शक विमला जी लुंकड़ , कन्या मंडल प्रभारी जय श्री बरडिया, पूर्व अध्यक्ष सहित लगभग 100 बहने उपस्थित थीं
कार्यक्रम का कुशल संचालन व आभार ज्ञापन मंत्री रेखा बालड ने किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें