हेमा मालिनी ने प्रचार के दौरान गेहूं काटा:खेत पर महिलाओं से की बात; सोशल मीडिया पर लिखा, मेरो ब्रज लगे मोहे जग तै प्यारो
मथुरा मथुरा के बलदेव विधानसभा क्षेत्र में खेत में गेंहू की फसल काटने पहुंची हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर लिखा मेरो ब्रज लगे मोहे जग तै प्यारो है। मथुरा सांसद व लोकसभा प्रत्याशी हेमा मालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हेमा मालिनी चुनाव प्रचार के दौरान महिला किसानों के साथ गेहूं काटते दिख रही हैं। हेमा मालिनी गुरुवार यानी 11 अप्रैल को बलदेव विधानसभा के गढ़ी गोहनपुर गांव में चुनाव प्रचार कर रही थीं। वहीं गेहूं फसल के कटान का समय होने के नाते कई महिला किसान अपने खेतों में कटाई कर रहीं थी। हेमा मालिनी उनसे मिलने खेत में जा पहुंचीं। उनसे हालचाल पूछा। इसके बाद वोट देने की अपील की और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। हेमा मालिनी ने गेहूं काटते हुए फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की और लिखा है, मेरो ब्रज लगे मोहे जग तै प्यारो है...। सबसे पहले तीन तस्वीरें देखिए... मथुरा के बलदेव विधानसभा में जनसंपर्क करने हेमा मालिनी पहुंचीं। इस दौरान महिला किसानों से बातचीत की। मथुरा के बलदेव विधानसभा में जनसंपर्क करने हेमा मालिनी पहुंचीं। इस दौरान महिला किस...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें